शादी के सात दिन बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, यूपी के गोंडा की घटना
गोंडा के खोड़ारे के दौलतपुर ग्रैंड के बैयनमवा पूर्व गांव से एक बेहद शर्मनाक घटना उजागर हुई। बताया जा रहा है कि, पत्नी ने अपनी शादी के 7 दिन के बाद अपने पति की हत्या अपने प्रेमी के हाथों करवाई है। इस मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। लोगों के बीच इस घटना को लेकर कोहराम छाया हुआ है। जिसने भी इस मामले को लेकर सुना है।
lucknow
6:13 PM, Nov 22, 2025
Share:


SKETCH BY- GOOGLE
उत्तर प्रदेश। गोंडा के खोड़ारे के दौलतपुर ग्रैंड के बैयनमवा पूर्व गांव से एक बेहद शर्मनाक घटना उजागर हुई। बताया जा रहा है कि, पत्नी ने अपनी शादी के 7 दिन के बाद अपने पति की हत्या अपने प्रेमी के हाथों करवाई है। इस मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। लोगों के बीच इस घटना को लेकर कोहराम छाया हुआ है। जिसने भी इस मामले को लेकर सुना है। उसके तो पैरों के नीचे जमीन खिसक गई। सोचने वाली बात है एक पत्नी अपने ही सुहाग को कैसे उजाड़ सकती है। जहां एक पत्नी अपने सुहाग की रक्षा के लिए व्रत रखती है। वही एक पत्नी ही अपने पति को कैसे ही मरवा सकती है।
शादी के साथ दिन बाद पति की मौत
मृतक पति की पहचान 27 वर्षीय अनीस से परशुराम की वेदीपुर गांव निवासी के रूप में हुई है। जिसकी पत्नी रुखसाना ने शादी के महज 7 दिनों के बाद ही अपने प्रेमी रिंकू के हाथों अपने पति की हत्या करवा दी। बताया जा रहा है की पत्नी रुखसाना अपने प्रेमी रिंकू से शादी करना चाहती थी । लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ शादी नहीं कर पाए इसके बाद उसने अपने मंसूबों में कामयाब होने के लिए उसने शादी के बाद अपने प्रेमी के साथ शादी सदिश और अपनी पति को मौत की घाट उतार दिया।
पत्नी नहीं मौत का कल बन के आई घर पर
घटना को लेकर परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अनीश के परिवार वालों का कहना है कि, उनका यह सब नहीं मालूम था कि ,उनकी बहू के मन में यह सब चल रहा है। वरना वह अपने बेटे की शादी उनके साथ कभी नहीं करवाते। उनका क्या मालूम था। वह अपने घर में बहु नहीं मौत का काल लेकर आ रहे हैं। उनके घर में मातम छा गया है उनकी तो एक ही पल में सारी दुनिया उजड़ गई। वहीं दूसरी ओर पत्नी रुखसाना की मां का कहना है कि उनको कुछ भी इस मामले के बारे में नहीं मालूम है उनकी कोई गलती नहीं है अगर उनको यह सब मालूम होता तो वह या सब नहीं करती उनका कहना है कि चाहे उन्हें गोली मार दी जाए या फिर फांसी पर लटका दिया जाए लेकिन इस मामले में उनका कोई भी लेना देना नहीं है।
लोगों के बीच फैली हुई सनसनी
ग्रामीणों के द्वारा इस घटना को लेकर बहुत ही तेजी से चर्चा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कलयुग के युग में जब एक पत्नी अपने पति की खून की प्यासी बनी हुई है तब और लोगों से क्या ही उम्मीद की जाए। उनका कहना है कि जहां एक पत्नी अपनी पति की लंबी उम्र के लिए कठिन व्रत करती है लेकिन यहां पर तो पत्नी अपने पति को करने पर तुली हुई है। इस तरह की घटनाओं की वजह से लोगों के मन में अपनी पत्नियों के प्रति संदेह उठ रहा है। यह सब घटनाएं समाज में गंदगी है फैला रहीहैं। जिसका परिणाम एक सीधी साधी स्त्री को जीना पड़ता है।

