उत्तर प्रदेश के पीसीएस अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम
लखनऊ में बनने वाला 'पीसीएस भवन' न केवल पीसीएस संघ का आधिकारिक कार्यालय होगाएबल्कि इसमें अधिकारियों के ठहरने के लिए एक आधुनिक गेस्ट हाउस की सुविधा भी होगी। उत्तर प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार है कि, प्रांतीय नागरिक सेवा, संवर्ग के लिए एक समर्पित भवन का निर्माण किया जा रहा है।
lucknow
12:35 PM, Jan 7, 2026
Share:


sketch by- google
उत्तर प्रदेश ।लखनऊ में बनने वाला 'पीसीएस भवन' न केवल पीसीएस संघ का आधिकारिक कार्यालय होगाएबल्कि इसमें अधिकारियों के ठहरने के लिए एक आधुनिक गेस्ट हाउस की सुविधा भी होगी। उत्तर प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार है कि, प्रांतीय नागरिक सेवा, संवर्ग के लिए एक समर्पित भवन का निर्माण किया जा रहा है।
ऐतिहासिक पहल
गौरतलब है कि, अभी तक लखनऊ में पीसीएस संघ का कोई कार्यालय और गेस्ट हाउस नहीं था। जबकि अधिकारियों को शासकीय कार्य से सचिवालय या न्यायालय जाना पड़ता है। रात ठहराने के लिए इधर उधर इंतजाम करना पड़ता है। इसके अलावा कार्यालय न होने से संघ की गतिविधियों के संचालन में दिक्कत आती है। इस लिहाज से लखनऊ में एक पीसीएस भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
ये भी पढ़ें: राम मंदिर की सुरक्षा को तैयार हुआ आधुनिक कंट्रोल रूम
पुष्पराज सिंह की भूमिका
अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने पहल करते हुए लगभग दो एकड़ भूमि के चयन के लिए एक ग्यारह सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है। इसी माह भूमि के क्रय का लक्ष्य रखा गया है। पीसीएस अधिकारियों के सहयोग धनराशि से भूमि क्रय किया जाएगा। इस पहल से पीसीएस अधिकारियों में खुशी की लहर है। अब राजधानी लखनऊ में अपना कार्यालय और भवन होगा।

