कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस के द्वारा किया गया हाउस अरेस्ट
लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं।यहां पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है। पुलिस ने आलमबाग स्थित उनके आवास पर निगरानी बनाई है। प्रधानमंत्री का वाराणसी दौरा करेंगे और मॉरिशस के पीएम संग अहम द्विपक्षीय वार्ता होगी। जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने विरोध का ऐलान पहले ही किया था।
lucknow
11:26 AM, Sep 11, 2025
Share:


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस के द्वारा किया गया हाउस अरेस्ट सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं।यहां पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है। पुलिस ने आलमबाग स्थित उनके आवास पर निगरानी बनाई है। प्रधानमंत्री का वाराणसी दौरा करेंगे और मॉरिशस के पीएम संग अहम द्विपक्षीय वार्ता होगी। जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने विरोध का ऐलान पहले ही किया था। जिसकी वजह से इनको घर पर पुलिस के द्वारा हाउस अरेस्ट किया गया है। ताकि, प्रधानमंत्री के वाराणसी के दौरे में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या न हो।
अजय राय के द्वारा सोशल मीडिया X पर हाउस अरेस्ट का पोस्ट जारी
राहुल गांधी का रास्ता रोकने वाले यूपी सरकार के मंत्री को लेकर सियासी घमासान भी हो रखा है।अजय राय द्वारा सोशल मीडिया X पर हाउस अरेस्ट किये जाने पर पोस्ट भी किया गया है। उन्होने ने बताया कि,पुलिस भेजकर हमें रोकना, कार्यकर्ताओं की आवाज़ दबाना — ये लड़ाई को रोक नहीं पाएगा,ये वोट चोरों को बचा नहीं पाएगा। इसके अलावा ,कांग्रेस का हर बब्बर शेर कार्यकर्ता गली-गली,गांव — गांव से विरोध करेगा और आवाज़ देगा। इतनी ही नही उन्होने यह भी कहा कि,प्रधानमंत्री मोदी वोट चोरी करना बंद करो।