वीडियोहोम
Advertisement
मनोरंजन/न्यूज़/crowd gathered in theaters after the release of the film dhurandhar the hit film of ranveer singh s career

फिल्म धुरंधर के रिलीज होने के बाद सिनेमाघरो में उमडी भीड - रणवीर सिंह के करियर की हिट फिल्म

दुनियाभर में फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। यह फिल्म आदित्य धर द्वारा निर्देशित एक स्पाई-एक्शन थ्रिलर है, जिसमें संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच हुए वास्तविक जासूसी मिशनों, जैसे 1999 के IC-814 हाइजैक और 2001 के संसद हमले,

lucknow

7:04 PM, Dec 13, 2025

Share:

फिल्म धुरंधर के रिलीज होने के बाद सिनेमाघरो में उमडी भीड - रणवीर सिंह के करियर की  हिट फिल्म
logo

PHOTO BY - GOOGLE

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। दुनियाभर में फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। यह फिल्म आदित्य धर द्वारा निर्देशित एक स्पाई-एक्शन थ्रिलर है, जिसमें संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच हुए वास्तविक जासूसी मिशनों, जैसे 1999 के IC-814 हाइजैक और 2001 के संसद हमले, तथा पाकिस्तान के ल्यरी गैंग वॉर जैसे जियोपॉलिटिकल संघर्षों से प्रेरित है। इस फिल्म को लेकर लोगो की कई प्रकार की राय दी गई है। मगर ज्यादातार लोगो ने इस फिल्म को पसंद किया है और दिखाए गए प्रदर्शन की खूब तरीफ की है।

क्यो कर रही है खूब कमाई ?

बताया जा रह है कि, रणवीर सिंह की फिल्म 'धरंधर का बजट लगभग 250 करोड़ रुपये है और यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। जिसने 8 दिनों में दुनिया भर में ₹372 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली है और 'वॉर 2' के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। जो इसे 2025 की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल करती है और यह हिट होने के लिए ₹500 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है।

फिल्म भारतीय गुप्तचरों द्वारा पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में घुसपैठ कर उसे खत्म करने के एक मिशन 'ऑपरेशन धुरंधर' को दिखाती है। जिसमें रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली मजारी/जसकीरत सिंह रंगी के रूप में एक अंडरकवर एजेंट होता है।यह फिल्म भारतीय जासूसी और आतंकवाद से जुड़े जटिल मुद्दों को दर्शाती है और बॉलीवुड के स्पाई थ्रिलर जॉनर को एक नई दिशा देती है। जो कि,सिर्फ फिक्शन नहीं बल्कि वास्तविक घटनाओं की पृष्ठभूमि पर बनी है। फिल्म को मेजर मोहित शर्मा की बायोपिक होने के दावे के साथ विवादों का सामना करना पड़ा है। लेकिन मेकर्स और सेंसर बोर्ड ने स्पष्ट किया कि,यह उनकी कहानी नहीं है। बल्कि वास्तविक घटनाओं से प्रेरित एक काल्पनिक कहानी है।

क्या लोगो के दिलो पर कर रही है राज ?

फिल्म को लेकर पब्लिक की राय मिली-जुूली है। जहाँ एक बड़ा वर्ग इसे रणवीर सिंह की दमदार वापसी, बेहतरीन एक्शन और देशभक्ति से भरपूर एक 'पाइसा वसूल' मास एंटरटेनर बता रहा है। वहीं कुछ दर्शक इसकी लंबी अवधि, धीमी गति और कभी-कभी बनावटी लगने वाले वीएफएक्स व एडिटिंग से असंतुष्ट हैं। फिल्म को लेकर भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं भी चल रही हैं। बताया जा रहा है कि, फिल्म को लेकर कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। जबकि अन्य इसकी वास्तविकता की सराहना कर रहे हैं।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.