गोमती नगर रिवर फ्रंट के पास युवक और युवती के शव बरामद,पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ के गोमती नगर रिवर फ्रंट के पास युवक और युवती का शव पाया गया है। बताया जा रहा है कि, बुधवार दोपहर 11 से 12 बजे के बीच गोमती नगर स्थित रिवर फ्रंट के पास 35 वर्षीय युवक और 25 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इन दोनो के शव मिलने को लेकर पूरे इलाके में लोगो के बीच कई प्रकार की बाते हो रही है। जिसकी वजह से जमकर बवाल मचा हुआ है।
lucknow
3:30 PM, Jan 7, 2026
Share:


photo by - google
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के गोमती नगर रिवर फ्रंट के पास युवक और युवती का शव पाया गया है। बताया जा रहा है कि, बुधवार दोपहर 11 से 12 बजे के बीच गोमती नगर स्थित रिवर फ्रंट के पास 35 वर्षीय युवक और 25 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इन दोनो के शव मिलने को लेकर पूरे इलाके में लोगो के बीच कई प्रकार की बाते हो रही है। जिसकी वजह से जमकर बवाल मचा हुआ है।
मौके पर पहुंची पुलिस
बताया जा रहा है कि, गोमती नगर स्थित एसीपी कार्यालय के पीछे गोमती नदी में एक युवक का शव उतराता देखा गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को 112 पर कॉल करके दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाया गया। उसी समय वहां पर मौजूद लोगों ने घटना से थोड़ी दूर पर समता मूलक चौराहे के पास पुल के नीचे गोमती नदी में पोल में फंसा एक युवती केशव के बारे में भी बताया तो पुलिस ने वाहन मौके पर पहुंचे दोनों शवों को निकलवाया। दोनो ने के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
शवो की पहचान का प्रयास जारी
ये भी पढ़ें: राम मंदिर की सुरक्षा को तैयार हुआ आधुनिक कंट्रोल रूम
पुलिस ने बताया कि, युवती का शव लगभग दो दिन पुराना लग रहा है वहीं युवक का शव 4 से 5 दिन पुराना है जो की डिस्पोज है।युवक के तन पर नीले रंग की पैंट एवं नीली टीशर्ट व बेल्ट पहने हुए हैं।वहीं युवती के तन पर ब्लैक बनियान ,नीली जींस, गुलाबी जूतियां एवं हाफ कट सफेद मोजे,कान में रंग बिरंगी बाली पहने हुई है। अभी फिलहाल पुलिस दोनो शवो की पहचान करने के लिए जांच में जुटी हुई है। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के थानो को भी दोनो के बारे में जानकारी दे दी है।

