Banner
Banner
Banner
धर्म/न्यूज़/devotees immersed in the devotion of maa mahagauri on the ashtami of navratri om devi mahagaurya namah

नवरात्रि की अष्टमी पर मां महागौरी की भक्ती में डूबे हुए भक्त,ॐ देवी महागौर्यै नमः॥

नवरात्रि की अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा की जाती है। लोगो के द्वारा पूरे विश्वास और प्रेम से मां की पूजा—पाठ की जाती है। लोगो का मां पर बहुत ही अटूट विश्वास होता है। हिन्दू मान्याताओे के अनुसार बताया जाता ​है कि,दुर्गा अष्टमी के दिन चन्द्रमा का धनु राशि में होना मां दुर्गा की शक्ति और गुरु बृहस्पति के ज्ञान को एक साथ जोड़ देता है।

lucknow

12:17 PM, Sep 29, 2025

Share:

 नवरात्रि की अष्टमी पर मां महागौरी की भक्ती में डूबे हुए भक्त,ॐ देवी महागौर्यै नमः॥
logo

SKETCH BY- GOOLGE

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश।नवरात्रि की अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा की जाती है। लोगो के द्वारा पूरे विश्वास और प्रेम से मां की पूजा—पाठ की जाती है। लोगो का मां पर बहुत ही अटूट विश्वास होता है। हिन्दू मान्याताओे के अनुसार बताया जाता ​है कि,दुर्गा अष्टमी के दिन चन्द्रमा का धनु राशि में होना मां दुर्गा की शक्ति और गुरु बृहस्पति के ज्ञान को एक साथ जोड़ देता है। इस पावन संगम से ऐसा वातावरण बनता है, जो हमें साहस से जीना, सत्य को अपनाना और भय को पीछे छोड़ना सिखाता है। नवरात्रि के दिनो में मां के नौ रूपो की पूजा की जाती है। कई जगहो पर नवरात्रि के त्यौहार को बहुत ही धूम — धाम से मनाया जाता है। भक्तो की मंदिरो में लंबी भीड लगी हुई है। जिसकी वजह से हर ओर मां की भक्ति की लहर चल रही है।

मां महागौरी की पूजन विधि

नवरात्रि के आठवें दिन देवी दुर्गा के साधक को सूर्योदय से पहले उठकर स्नान-ध्यान करना चाहिए। इसके बाद साधक को मां महागौरी के व्रत और पूजन का संकल्प करना चाहिए। फिर घर के ईशान कोण में देवी का चित्र या मूर्ति रखकर उसे पवित्र जल से स्नान कराना चाहिए। इसके बाद माता को सफेद पुष्प अर्पित करना चाहिए। जिससे आपकी पूजा में पवित्रता आती है। जिसकी वजह से आपकी पूजा में कोई खोट नही माना जाता है।

भक्तो के मन में हमेशा एक ही सवाल रहता है कि,वो नवरात्रि की अष्टमी के दिन मां महागौरी को प्रसन्न करने के लिए क्या करे। हम आपको बताएगे कि,कैसे आपकी पूजा से मां प्रसन्न होगी। अष्टमी के दिन मां महागौरी को नारियल से बनी मिठाई, हलवा और काले चने का भोग लगाएं, सफेद पुष्प अर्पित करें, धूप-दीप करें, मंत्र जाप करें, और फिर कन्या पूजन करें। इससे आपकी पूजा और भक्ति को देखकर मां जल्दी प्रसन्न होती है।

मां हमेशा करती है अपने भक्तो की मदद

दुर्गा उत्सव के दौरान आठवें दिन महागौरी माता की उपासना का विधान बताया गया है। देवी मां की शक्ति अमोघ और फलदायिनी है। अगर आप सच्चे मन से माता महागौरी की पूजा-आरती करने से भक्तों को सभी पाप धुल जाते हैं। जीवन के सारे पाप भी नष्ट हो जाते हैं.।इसके अलावा भविष्य में पाप-संताप, दैन्य-दुःख कभी पास नहीं आते हैं।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.