बालो का झड़ना कैसे किया जा सकता है कम,राज की बात !
बालो के झड़ने की परेशानी को लेकर हर महिला बहुत ही ज्यादा सोचती है।क्योकि,महिलाओ की सुंदरता तो उनके सिर के बालो से और भी ज्यादा बढती है। लोगो को पता ही नही होता है कि,बालो के झडने को रोकने के लिए सही उपाय क्या होता है। इसक अलावा,सबसे जरूरी बात यह होती है कि,लोग यह तो सोचते ही नही कि,आखिर किस वजह से बाल झडते है। जिसकी जानकारी होना हर एक के लिए जरूरी होता है।
lcuknow
2:46 PM, Oct 7, 2025
Share:


SKETCH BY- GOOGLE
उत्तर प्रदेश। बालो के झड़ने की परेशानी को लेकर हर महिला बहुत ही ज्यादा सोचती है।क्योकि,महिलाओ की सुंदरता तो उनके सिर के बालो से और भी ज्यादा बढती है। लोगो को पता ही नही होता है कि,बालो के झडने को रोकने के लिए सही उपाय क्या होता है। इसक अलावा,सबसे जरूरी बात यह होती है कि,लोग यह तो सोचते ही नही कि,आखिर किस वजह से बाल झडते है। जिसकी जानकारी होना हर एक के लिए जरूरी होता है। इसीलिए हम आपको बालो की समस्याओ से जुडी सारे बाते से अवगत कराएंगे।
बालो के झडने का क्या कारण
बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं। जिनमें आनुवंशिकी, हार्मोनल बदलाव जैसे गर्भावस्था या थायरॉयड, तनाव, पोषण की कमी से आयरन की कमी , कुछ दवाएं, केमिकल उत्पादों का अत्यधिक उपयोग, या स्कैल्प संक्रमण जैसे शारीरिक कारक शामिल हैं। इसके अलावा,, कसकर बालों को बांधना, प्रदूषण, और धूम्रपान व शराब जैसी जीवनशैली की आदतें भी बालों के झड़ने में योगदान कर सकती हैं।
कैसे रोके बालो का झडना
बालों को झड़ने से रोकने के लिए प्रोटीन, आयरन, और विटामिन से भरपूर संतुलित आहार लेना चहिए। त्र नियमित रूप से बालों की तेल मालिश करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा, तनाव कम करने के लिए योग करना चहिए। सबसे जरूरी बात केमिकल-फ्री हल्के शैंपू का उपयोग करें और बालों को कसने वाले टाइट हेयरस्टाइल से बचें। इन सब तरीको को करने से आप अपने बालो का झडना कम कर सकते है।
क्या खाने से बाल झडते है?
जब आप ज्यादा मीठा खाना, हाई-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फ़ूड, अल्कोहल, डाइट सोडा और जंक फूड खाते है तब आपकेस बाल ज्यादा झड़ सकते हैं। क्योंकि, ये इंसुलिन असंतुलन पैदा करते हैं। केराटिन प्रोटीन को कम करते हैं और बालों के रोम को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके विपरीत, बालों को मजबूत करने के लिए प्रोटीन, आयरन, विटामिन सी, बायोटिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर संतुलित आहार लेना चाहिए।