बड़ी खबर/न्यूज़/monsoon session of up legislative assembly from monday traffic diversion with security

यूपी विधान सभा का मानसून सत्र सोमवार से,सुरक्षा के साथ ट्रैफिक डायवर्जन

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र-2025 सोमवार से शुरु हो रहा है। इस मानसूत्र सत्र के हंगामेदार होने के आसार लगाए जा रहे है। प्रदेश में खाद को लेकर हुई मारामारी से परेशान किसान की समस्याओं और यूरिया की मानमाने दामों पर बिक्री को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। वहीं सरकारी स्कूलों के मर्जर पर भी समाजवादी पार्टी और कॉग्रेस मिलकर भाजपा सरकार से सवाल कर रही है। ऐसे में प्रदेश में बाढ प्रभावित क

uttar pradesh

8:17 PM, Aug 10, 2025

Share:


यूपी विधान सभा का मानसून सत्र सोमवार से,सुरक्षा के साथ ट्रैफिक डायवर्जन
logo

मानसून सत्र को लेकर बढाई गई विधान भवन की सुरक्षा जांचते पुलिस अधिकारी सौ0 मीडिया सेल

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश,लखनऊ। यूपी विधानसभा का मानसून सत्र-2025 सोमवार से शुरु हो रहा है। इस मानसूत्र सत्र के हंगामेदार होने के आसार लगाए जा रहे है। प्रदेश में खाद को लेकर हुई मारामारी से परेशान किसान की समस्याओं और यूरिया की मानमाने दामों पर बिक्री को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। वहीं सरकारी स्कूलों के मर्जर पर भी समाजवादी पार्टी और कॉग्रेस मिलकर भाजपा सरकार से सवाल कर रही है। ऐसे में प्रदेश में बाढ प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे सरकारी प्रयास पर भी सरकार को जवाब देना होगा।

मानसून सत्र को लेकर बढाई गई विधान भवन की सुरक्षा

लखनऊ में विधान भवन की चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रविवार को पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। सत्र के दौरान विधान भवन की सुरक्षा को देखते हुए 11 अगस्त से यातायात में बदलाव किए गए है। इस दौरान विधानसभा के पास विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा धरना और प्रदर्शन की संभावना के मद्देनजर यातायात मार्गों में डायवर्जन किया गया है।

Img

मानसून सत्र के दौरान सुरक्षा बैठक में पुलिस अधिकारी सौ0 मीडिया सेल

यातायात डायवर्जन व्यवस्था:

1 .बंदरियाबाग चौराहा से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़ या विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगा। यातायात लालबत्ती चौराहा, कैण्ट, गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगा।

2. डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। यह यातायात पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगा।

3. रॉयल होटल चौराहा से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। यह यातायात कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील, बर्लिंग्टन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैण्ट होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगा।

4. संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की ओर रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगी। ये बसे बैकुण्ठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगी।

विज्ञापन

5. केकेसी तिराहा से चारबाग की ओर रोडवेज/सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगी। ये बसे लोको चौराहा, कैण्ट या बर्लिंग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगी।

6. गोमतीनगर की तरफ से आने वाली रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जाएंगी। ये बसें बैकुण्ठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुए 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट तक जाएंगी।

7. सिकन्दरबाग चौराहा से हजरतगंज/विधानसभा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यातायात सिकन्दरबाग चौराहे से दैनिक जागरण चौराहा, बालू अड्डा, गांधी सेतु (1090) चौराहा या चिरैयाझील होकर अपने गंतव्य तक जाएगा।

8. परिवर्तन चौक, हिन्दी संस्थान तिराहा से हजरतगंज चौराहा होकर विधानसभा की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। यह यातायात कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकन्दरबाग चौराहा से दैनिक जागरण चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक जाएगा।

9. डीएसओ चौराहा से सिसेण्डी तिराहा, रॉयल होटल चौराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहा से बर्लिंग्टन चौराहा, कैण्ट तक जाएगा।

आपात स्थित में सुविधा के लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंम्बर-9454405155

यदि किसी आम नागरिक को चिकित्सा आपातकाल या अन्य जरूरी सेवाओं के तहत यातायात मार्ग पर प्रतिबंध के बावजूद यात्रा की आवश्यकता हो, तो एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और स्कूली वाहन को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा अनुमति दी जाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंम्बर-9454405155 पर संपर्क कर मदद ली जा सकती है।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now

Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.