11 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत ने विश्व को दिया योग से स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि’ का संदेश
आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारत ने योग के द्वारा पूरे विश्व को संदेश दिया है कि,इस महान कला ने सम्पूर्ण विश्व को स्वास्थ्य ,शान्ति और समृद्धि का एक ऐसा बीज मंत्र दिया है। 21 जून 2025 को 11 वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष का थीम ‘योग से स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि’ रहा, जिसका उद्देश्य शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन को बढ़ावा देना है। मैदान से लेकर पहाड तक,समुद्र से लेकर आकाश तक योग का संदेश गूंज रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सेना के जवानों के साथ योग किया है।
UTTAR PRADESH
4:54 AM, Jun 21, 2025
Share:


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 वें अंतराष्ट्रीय दिवस पर सैनिकों के साथ योग करते हुए सौ0 भाजपा मीडिया सेल
आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारत ने योग के द्वारा पूरे विश्व को संदेश दिया है कि,इस महान कला ने सम्पूर्ण विश्व को स्वास्थ्य ,शान्ति और समृद्धि का एक ऐसा बीज मंत्र दिया है। 21 जून 2025 को 11 वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष का थीम ‘योग से स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि’ रहा, जिसका उद्देश्य शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन को बढ़ावा देना है। मैदान से लेकर पहाड तक,समुद्र से लेकर आकाश तक योग का संदेश गूंज रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सेना के जवानों के साथ योग किया है।
यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया सूर्य नमस्कार
यूपी की राजधानी लखनऊ में योग साधना का प्रमुख कार्यक्रम अम्बेडकर पार्क में किया गया। जहां पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर 11 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस की होर्डिंग में प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी के साथ है। इसके साथ ही
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रचार विभाग, उत्तर भाग द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 5:30 बजे प्रोफेसर मनोज अग्रवाल और नगर संघचालक श्रीमान राकेश जी की उपस्थिति में की गई। उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम के संयोजक एवं लखनऊ उत्तर भाग के प्रचार प्रमुख चन्द्र भूषण द्वारा योग के महत्व और इसकी वैश्विक स्वीकार्यता पर प्रकाश डाला गया।
योग भारत की प्राचीन परम्परा का अमूल्य उपहार
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय की कुशल योग शिक्षिका सुश्री सुनीता गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने कहा, ‘योग भारत की प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है। यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक विकास का भी माध्यम है। हमें इसे अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।’ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया और सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ध्यान और विविध योग आसनों का अभ्यास किया
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सैनिकों ने भी शामिल रहे
आज पूरा विश्व योग की अनिवार्यता को स्वीकार कर चुका है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि योग किसी एक धर्म या देश की सीमाओं में बंधा नहीं, बल्कि यह सम्पूर्ण मानवता के लिए कल्याणकारी विज्ञान है। सभी नागरिकों से आह्वान किया गया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर एक स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर अग्रसर हों।इस अवसर पर सह संयोजक के रूप में रूपेश कुमार, राजकुमार गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उत्तर भाग, लखनऊ के सह प्रचार प्रमुख सुमित जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बी.के. श्रीवास्तव, पी.के. त्रिपाठी, अनिल मेहता,शैलेन्द्र तिवारी, आरके शर्मा, सतीश मिश्रा- पूर्व उप महापौर, मालेश कुमार पाण्डेय, श्याम किशोर वर्मा, दिनेश गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, राजाराम सिंह, डाॅ. पीयूष अवस्थी सहित बडी संख्या में लोग शामिल रहे।