धान की फसल देखने गए किसान और उसकी बहन को दबंगों ने लाठी - डंडों से जमकर पीटा
रहीमाबाद थाना क्षेत्र के खड़ौहा गांव में दंबगो के हौसले बुलुद होते जा रहे हैं। तभी तो उनको किसी का डर ही नही बचा है। धान की फसल देखने गए किसान पर दबंगों ने हमला किया। बताया जा रहा है कि,किसान अपनी धान की फसल को देखने के लिए किसान अपनी बहन के साथ गए थे। लेकिन दबंगो ने जमीनी रंजिश के चलते किसान को लाठी डंडों से जमकर पीटाई की। दंबगो ने किसान की बहन को भी नही छोडा।
lucknow
4:40 PM, Oct 7, 2025
Share:


धान की फसल देखने गए किसान पर दबंगों ने किया हमला सौ0 ( मीडिया ग्रुप )
उत्तर प्रदेश। लखनऊ । रहीमाबाद थाना क्षेत्र के खड़ौहा गांव में दंबगो के हौसले बुलुद होते जा रहे हैं। तभी तो उनको किसी का डर ही नही बचा है। धान की फसल देखने गए किसान पर दबंगों ने हमला किया। बताया जा रहा है कि,किसान अपनी धान की फसल को देखने के लिए किसान अपनी बहन के साथ गए थे। लेकिन दबंगो ने जमीनी रंजिश के चलते किसान को लाठी डंडों से जमकर पीटाई की। दंबगो ने किसान की बहन को भी नही छोडा। इतनी हैवानियत कि,दबंगो के द्वारा किसान की बहन को भी खूब मारा — पीटा गया।
दबंगों ने जमीनी रंजिश के चलते की मारपीट
किसान की पहचान किशन लाल और उसकी बहन सुनीता के रूप में हुई है। जो अपनी धान की खेती देखने के लिए खेत गए थे। मगर वहां पर दंबग घात लगाकर बैठ हुए थे। जब यह किसान अपनी बहन के साथ पहुंचे। तभी दबंगों ने गंदी — गंदी गलियां देना शुरू कर दिया। किसान के द्वारा विरोध करने पर दंबगो ने मारपीट करनी शुरू कर दी। दंबगो के हमले में किसान घायल बुरी तरह से घायल हो गया। वही दूसरी ओर मारपीट में महिला का तीन पत्ती का माला व पायल भी कहीं खो गया।
थाना प्रभारी ने महिला से मन मुताबिक लिखवाई तहरीर
इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि, थाना प्रभारी ने महिला से मन मुताबिक तहरीर लिखवाई है। ग्रमीणो के द्वारा आरोप लगया जा रहा है कि,जब से नवागत थाना प्रभारी अरुण त्रिगुनायक आए हैं, तब से वो अपने मन मुताबिक तहरीर लिखवा रहे हैं। पीडित पक्ष न्याय की गुहार लगाकर थाने पहुंचा। मगर वहां पर तो मन मुताबिक मुकादमा दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में किसान और उसकी बहन को न्याय कैसे मिलेगा।