केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने का किया ऐलान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दिल्ली में सोमवार को लाल किले के पास बम ब्लास्ट को लेकर पूरे देश में अफरा - तफरी माहौल का हो गया है। आतंकवादियों के द्वारा दिल्ली में बम ब्लास्ट की घटना को लेकर भारत में बहुत ही ज्यादा हंगामा मचा हुआ है। यह पहली बार नहीं है। जब पाकिस्तानियों के द्वारा भारत देश पर हमला किया गया है। इस बार देशवासियों के अंदर बहुत ही ज्यादा नाराजगी जताई जा रही है।
delhi
11:47 PM, Nov 13, 2025
Share:


Photo By - Google
उत्तर प्रदेश। दिल्ली में सोमवार को लाल किले के पास बम ब्लास्ट को लेकर पूरे देश में अफरा - तफरी का माहौल हो गया है। आतंकवादियों के द्वारा दिल्ली में बम ब्लास्ट की घटना को लेकर भारत में बहुत ही ज्यादा हंगामा मचा हुआ है। यह पहली बार नहीं है। जब पाकिस्तानियों के द्वारा भारत देश पर हमला किया गया है। इस बार देशवासियों के अंदर बहुत ही ज्यादा नाराजगी जताई जा रही है।
अमित शाह ने आतंकवादियों को दी चेतावनी
दिल्ली में हुए बम धमाके को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आतंकवादियों को चेतावनी दी है। अमित शाह ने कहा है कि, दिल्ली में बम ब्लास्ट का षड्यंत्र रचने वालों पर रहम नहीं किया जाएगा ।वह चाहे दुनिया के किसी भी कोने में छुपे हो उनको ढूंढ निकाला जाएगा और उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अमित शाह ने दुनिया भर में संदेश देते हुए कहा है कि, घटना के पीछे आरोपियों को इतनी कड़ी सजा दी जाएगी।इसके बाद अब देश में इस तरह की घटना दोबारा कभी नहीं घटेगी।
लोगों ने कि ,आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
जनता के द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। दिल्ली बम ब्लास्ट में मारे गए 12 लोगों की आत्मा की शांति के लिए लोगों के द्वारा प्रार्थना की जा रही है। वहीं दूसरी ओर दुर्घटना में हुए 30 लोगों के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना की जा रही है। देश प्रेमियों का कहना है कि, आतंकवादियों को पर इस बार रहम नहीं होना चाहिए। इस बार उनको इतनी दर्दनाक सजा देनी चाहिए ताकि अगली बार भारत देश पर हमला करने से पहले उनकी रूह कंप जाए।

