अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव,दुष्कर्म की आशंका,लखनऊ के बंथरा इलाके की घटना
लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चक अमावा के जंगल में एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने की घटना सामने आई है। महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में मिला। शव अर्धनग्न अवस्था में था, जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
lucknow
12:36 PM, Jan 9, 2026
Share:


अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चक अमावा के जंगल में एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर चारो ओर हडकंप मचा हुआ है। महिला का ऐसी स्थिति में शव बरामद किया गया है।जिसकी वजह से लोगो के बीच तेजी से चर्चा बनी हुई है। आए दिन इलाके में शव मिलने को लेकर डर का माहौल हो गया है।
स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे
बताया जा रहा है कि,महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में पाया गया है। शव अर्धनग्न अवस्था में था, जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।सचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके की जाचं की और उसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आस — पास के लोगो से इस घटना को लेकर पूछताछ की है।
महिला की शिनाख्त के प्रयास जारी
मृतका की पहचान नही हो पायी है। जिसके चलते महिला की पहचान के लिए पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है और लापता महिलाओं के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही महिला के साथ हुई घटना को खुलासा होगा। पुलिस मामले की जांच हत्या और अन्य आपराधिक पहलुओं को ध्यान में रखकर कर रही है।

