पहिले पहिल छठी मैय्या... उगा हो सुरुजदेव,छठ महापर्व का लखनऊ के बीकेटी में भव्य आयोजन
बख्शी का तालाब मेे छठ पूजा को लोगो के द्वारा बडी ही धूम — धाम से मनाया जा रहा है। लोग अपने दिलो में भक्ती और छठ माईयां के प्रति अपने विश्वास को लेकर दूर — दूर से छठ पूजा को करने के लिए अपने परिवार के साथ आए हुए है। इस पवित्र पर्व को लेकर लोगो के बीच बहुत ही ज्यादा खुशी का माहौल है। चोरो ओर छठ माईयां की भक्ति की लहर चल रही है। पूजा स्थल पर भक्तो बहुत ही ज्यादा भीड देखने को मिली है।
lucknow
6:14 PM, Oct 27, 2025
Share:


बख्शी का तालाब मे मोनिका सिंह छठ पूजा को करती हुई सौ 0 RExpress भारत
विशेष रिपोर्ट "मुस्कान सिंह_
उत्तर प्रदेश। लखनऊ। बख्शी का तालाब मेे छठ पूजा को लोगो के द्वारा बडी ही धूम — धाम से मनाया जा रहा है। लोग अपने दिलो में भक्ती और छठ माईयां के प्रति अपने विश्वास को लेकर दूर — दूर से छठ पूजा को करने के लिए अपने परिवार के साथ आए हुए है। इस पवित्र पर्व को लेकर लोगो के बीच बहुत ही ज्यादा खुशी का माहौल है। चोरो ओर छठ माईयां की भक्ति की लहर चल रही है। पूजा स्थल पर भक्तो बहुत ही ज्यादा भीड देखने को मिली है। मान्याताओ के अनुसार छठ माईयां का व्रत बहुत ही कठिन होता है।
सूर्यास्त होते हुई सूर्य को अर्घ्य देती हुई वृत्ति महिलाएं सौ0 RExpressभारत
छठ माईंयां को चढाए जाने वाली सामाग्री
छठ पूजा मे लोगो के द्वारा कई सारे स्वादिष्ट व्यंजन घर से बनाकर लाए गए थे। पूजा में उपास्थित महिलाओ ने बताया कि, वो अपने घर से छठ माईया को चढाने के लिए सामग्री में बांस की टोकरी और फल, ठेकुआ, नारियल लाई थी। महिलाओ ने बातया कि, ठेकुआ को छठ पूजा का मुख्य प्रसाद माना जाता है। जिसको वो मुख्य रूप से चढावे मे चढाती है। महिलाए ने बताया कि, तांबे के लौटे मे सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए दूध में गंगाजल मिलाया जाता है। जो कि, बहुत ही शुभ माना जाता है।
अंजू यादव ने बताई कुछ खास बाते सौ0 RExpressभारत
अंजू यादव ने बताई कुछ दिल छू जाने वाली बात
अंजू यादव ने बताया कि, वो अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए छठ पूजा जैसा कठिन व्रत को करती है। इनका कहना है कि,छठ पूजा का व्रत बहुत ही कठिन होता है। जो परिवार की सुख और समृद्धि और पति,बेटे के की लंबी आयु के लिए किया जाता है। इस व्रत वो पिछले 19 साल से कर रही है। इस कठिन व्रत को करने मे इनको कई प्रकार की समस्याओ का सामना करना पडता है। लेकिन फिर वो छठ माईंया का नाम लेकर पूरी भक्ति के साथ वो व्रत को पूरा करती है। उन्होने छठ पूजा के दौरान अपनी आवाज में छठ माईंया के लिए काँच ही बाँस के बहंगिया, पहिले पहिल छठी मैय्या, उगा हो सुरुज और "केलवा के पात पर के गीत को सुनाकर अपनी भक्ति की शक्ति को और भी ज्यादा दर्शाया है।
छठपूजा के लिए प्रचीन बख्शी का तालाब सरोवर पर इकटठा महिलाएं सौ0 RExpress भारत
चैयरमैन गणेश रावत ने करवाई सारी सुविधाए
बख्शी का तालाब पर छठ पूजा की सारी तैयारियो को चैयरमैन गणेश रावत के द्वारा किया गया। उनके द्वारा नगर निगम के सफाई कर्मचारियो से पूजा के स्थल की अच्छे तरीके से साफ — सफाई करवाई गई। ताकि,छठ पूजा जैसे पवित्र पर्व पर किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होने पूजा के लिए दो दिन पहले से उचित मात्रा में पानी बरवाना चालू कर दिया था। उनके द्वारा छठ माईयां की पूजा सही ढंग से किया जा सके। उसकी सारी सुविधाए ध्यान से करवाई गई है।
सुरक्षा को लेकर पुलिस की लोगो पर नजर सौ0 RExpressभारत
भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद
पूजा स्थल पर लोगो की लंबी भीड और पर्व को देखते हुए भारी संख्या मेंं पुलिस बल को उपास्थित हुई है। छठ पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई भी गडबड न होने पाए। इसीलिए पुलिस के द्वारा हर एक हरक्त पर नजर रखी जा रही है। क्योकि,इस पर्व पर लोगो की भीड की वजह से हादसे हो जाते है। जो पूरे पर्व को खराब कर देता है। लेकिन ऐसा न हो इसीलिए पुलिस छठ पूजा को लेकर अपनी कार्यवाही में जुटी हुई है।

